जमीन पर कब्जा न देने पर विक्रेता पर केस
कौशाम्बी, मई 26 -- कोखराज कोतवाली के फकीर बक्स का पुरवा गांव की साविता देवी पत्नी कामता ने बताया कि पांच साल पहले उसने मारूफपुर गांव के समीप सलीम से एक भूखंड खरीदा था। बैनामा के बाद जब वह कब्जा करने गई तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। धमकाया कि इस जमीन पर किसी भी हाल में कब्जा नहीं दिया जाएगा। विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित सलीम निवासी चमरूपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जालसाजी कर इकरारनामा करने व जानमाल की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.