जमीन पर कब्जा को ले की गयी थी फायरिंग
बगहा, मई 17 -- बेतिया,एक संवाददाता। मनुआपुल थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव निवासी किसान लव कुमार मिश्र के घर पर शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दिया था।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फायरिंग के साजिश में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सदर वन के प्रभारी एसडीपीओ अतनु दत्ता ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी मो. रवि उर्फ रवि आलम, इलाराम चौक निवासी राजा कुमार व योगापट्टी थाना क्षेत्र के महावीरपुर वार्ड 13 निवासी धीरज कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार रवि उर्फ रवि आलम के खिलाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.