कौशाम्बी, फरवरी 7 -- चायल, संवाददाता। तहसील के बरियावां गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन कब्जे का विरोध करने पर दबंग भाइयों ने गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी। गांव निवासी राकेश कुमार व रूपेश कुमार पुत्र गुलाब ने बताया कि वह दोनों भाई जमीन के सह खातेदार हैं। वह उस जमीन पर काबिज हैं। शुक्रवार दोपहर को पट्टीदार तीन भाइयों ने उस जमीन पर कब्जा करके निर्माण कार्य शुरु कर दिया। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का विरोध किया। आरोप है कि दबंग भाइयों ने उस जमीन को अपना बताते हुए उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित भाइयों ने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.