जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर देवर-भाभी को पीटा
गोपालगंज, मई 22 -- गोपालगंज।मांझागढ़ थाने के धोबवलिया गांव में शुक्रवार को जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर देवर-भाभी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है। मारपीट में घायल विजय महतो की 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी व उसका देवर चन्द्रमा महतो का बेटा सुरेन्द्र कुमार चौहान ने बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोस के लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने परउक्त लोग गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर घटना को अंजाम दिए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.