बलिया, अप्रैल 18 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन का विवाद, कब्जा आदि की शिकायतों की भरमार रही। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह की मौजूदगी में कुल 150 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से महज दस का ही मौके पर निस्तारण हो सका।मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस पर उधरन निवासी सुनील मौर्या व अन्य ग्रामीणों ने जलगाह की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की। शाहपुर की लक्ष्मी ने भूमि पर अवैध कब्जा रोकने की मांग उठाई। हल्दीरामपुर के लालमोहर व उर्मिला ने आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। जमुना ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और उन्हें घर बनाने से रोका जा रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम हटवाए अवैध कब्जा: डीएम मामले को गंभीरता से लेते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.