रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने कांके की भिट्ठा बस्ती में छापेमारी कर जमीन कारोबारी एतवा उरांव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एतवा भिट्ठा का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने नाइन एमएम की पिस्टल के साथ चार गोली और मैगजीन बरामद की है। मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय और सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि रांची पुलिस को कांके एवं गोंदा थाना क्षेत्र में जमीन पर विवाद उत्पन्न कर अवैध रूप से कब्जा करने की गुप्त जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने रविवार की देर रात भिट्ठा बस्ती स्थित एक मकान में छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल व गोली मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने एतवा को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि जमीन पर कब्जा करने के लिए संगठित गिरोह में एतवा भी शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.