अलीगढ़, मार्च 10 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में एक व्यापारी ने क्षेत्र के दबंगों पर कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने, चौथ मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर फेस-द्वितीय स्थित काबेरी इन्कलेव निवासी विनीत कुमार वार्ष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कृषि भूमि नौगवां अर्जुन क्षेत्र में गाटा संख्या 30-34 पर स्थित है।आरोप है कि वर्ष 2022-23 से क्षेत्र के भू माफिया किस्म के व्यक्ति मेहंदी हसन, रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्रगण अब्दुल सत्तार, मेहंदी हसन का पुत्र, समरजहां पत्नी साजिद और साजिद समेत अन्य लोग जमीन पर कब्जा करने की नियत से वहां पहुंच रहे हैं।पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.