बदायूं, सितम्बर 7 -- विद्युत उपकेंद्र बिनावर क्षेत्र के गांव ढकिया गौंटिया में रविवार सुबह विद्युत पोल से उतरे करंट की चपेट में आने से किसान सत्यदेव सिंह यादव की दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। भैंस को बचाने पहुंचे किसान के 10 वर्षीय बेटे हर्षित यादव भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पूर्व ग्राम प्रधान जग्गा सिंह यादव ने बताया कि गांव में घनी आबादी के बीच लगे ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल से कई दिनों से जमीन पर करंट उतर रहा था। इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। रविवार सुबह भैंस विद्युत पोल के पास पहुंची और जमीन में उतरे करंट की चपेट में आ गई। उसे झुलसता देखकर हर्षित बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों की मदद से उसे पोल से...