मुरादाबाद, जनवरी 8 -- क्षेत्र के गांव धर्मपुर कलां में स्थित तालाब की भूमि पर किए जा रहे हैं अवैध कब्जे को रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम बिलारी से शिकायत की है। धर्मपुर कलां के चंद्रपाल, जोगेंद्र,राजीव,शाकिर ने शिकायत करी की धर्मपुर कला में तालाब की भूमि के बराबर में रास्ते की भूमि है। इस भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जांच करने की मांग उठाई गई। एसडीएम बिलारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...