संभल, मई 10 -- कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव उदयभानपुर निवासी बाबूराम ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि वह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। गांव में जिस जमीन पर घर बना रखा है। उसी पर गांव निवासी सहखातेदार ने उसके हिस्से की कुछ भूमि पर अवैध कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया है। 4 अप्रैल की शाम करीब पत्नी सुधा खेत में कूड़ा डालने गई थी। गांव सहखातेदार गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...