मुंगेर, मई 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में नगर के सिंहपुर निवासी पप्पू साह की फसल लगी जमीन पर कब्जा कर पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग को लेकर नगर के सिंहपुर निवासी पप्पू साह ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर चार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। अपने आवेदन में पप्पू साह ने बताया है कि, उसने कैथी गांव निवासी मीना देवी से जमीन खरीद की थी। जिसपर कैथी गांव निवासी बबलू सिंह, रिंकू सिंह तथा हसनपुर, दरियापुर मुंगेर निवासी उसकी बहन बाको देवी एवं भांजा रवि कुमार के द्वारा खंभा गाड़कर एवं एजबेस्ट्स चढ़ाकर अवैध कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- षड्यंत्र के तहत जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार पर केस इसका विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष...