पीलीभीत, मार्च 11 -- पूरनपुर। कृषि भूमि पर रातोंरात कब्जा कर घर बनाने का प्रयास किया गया। शिकायत पर प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। आरोपी शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना हजारा क्षेत्र के गांव वमनपुर भागीरथ के रहने वाले दतार सिंह पुत्र लाल सिंह पंजाब में रहते हैं। उन्होंने बर्ष 2011 में 3.2860 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। जिस पर वह काबिज हैं और खेती करते चले आ रहे हैं। बीते चार मार्च को जरनैल सिंह पुत्र पुत्र शेर सिंह, बलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह, कुलवंत कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी नानक नगरी बैल्हा और करनैल सिंह पुत्र शेर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरनेक सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज ने दतार की भूमि पर कब्जा कर झाला बनाने का प्रयास किया। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.