हरिद्वार, जुलाई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद क्षेत्र में विकसित हो रही एक आवासीय परियोजना में साझेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। परियोजना के दो साझेदारों ने एसएसपी और बहादराबाद कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि दो अन्य साझेदारों ने तय निवेश नहीं किया, बल्कि परियोजना को अपनी बताकर लोगों से प्लॉट बेचने के नाम पर अग्रिम धनराशि वसूल ली। इतना ही नहीं, साझेदारी फर्म के खाते में जमा धनराशि का दुरुपयोग करने और बाद में पांच गुना रकम नहीं देने पर जमीन को विवादित कराने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जमीन परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। प...