एटा, जून 27 -- शासन की तमाम बंदिशों और गो संरक्षण के दावों के बावजूद शहर में निराश्रित गोवंशों की स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक बनी हुई है। शहर में रेलवे रोड से लेकर आर्ष गुरुकुल तक और अरुणा नगर की गलियां में दर्जनों की संख्या में गोवंशों के झुंड सड़कों पर बैठे या भटकते देखे जा सकते हैं। इस भीषण गर्मी में पानी और चारे के लिए तड़पते इन गोवंशों न केवल खुद कष्ट झेलना पड़ रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- जमीन न मिलसे से शहर में नहीं हो पा रहा गोशाला निर्माण, गर्मी से स्थिति खराब समस्या का समाधान -सुधा गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष, एटा。

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...