नोएडा, जून 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। यमुना नदी पर मंझावली गांव के पास बने पुल को ग्रेटर नोएडा से सीधे जोड़ने के लिए बनने वाली सड़क 1.5 हेक्टेयर जमीन न मिलने की वजह से अधूरी पड़ी है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मंझावली पुल की बाधा जल्द दूर होगी : कृष्णपाल गुर्जर सड़क निर्माण का कार्य बीते दिनों हुए हादसे में एक युवक की मौत के बाद सड़क का काम शुरू करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। परियोजना से प्रभावित 10-12 किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने के लिए बातचीत चल रही है। लोक निर्माण विभाग ( पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी के मुताबिक सड़क के लिए जो जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है,उस पर इस माह के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।यमुना नदी पर पुल फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच मंझावली के पास यमुना नदी पर पुल बना...