बलरामपुर, फरवरी 7 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। किसानों की उपज को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी समिति उतरौला के लिए प्रस्तावित मंडी स्थल की योजना वर्षों से जमीन के अभाव में अधर में लटकी है। बताया जाता है कि मंडी निर्माण के लिए करीब 30 बीघा भूमि की आवश्यकता है, लेकिन अब तक उपयुक्त जमीन उपलब्ध न हो पाने से योजना आगे नहीं बढ़ सकी। विभागीय अधिकारियों ने पूर्व में क्षेत्र की विभिन्न भूमि का सर्वे कर अभिलेख प्रदेश मुख्यालय भेजे थे, जो आपत्तियों के चलते प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सका। परिणामस्वरूप मंडी स्थल निर्माण के लिए शासन से प्राप्त लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि भी वापस हो गई। बताते चलें कि उतरौला तहसील क्षेत्र एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जिसमें श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग के साथ-साथ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.