जमीन नाम न कराने पर विवाहिता को घर से निकाला
पीलीभीत, जून 2 -- पिता की जमीन न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित किया। आरोप है ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। जमीन न मिलने तक विवाहिता को घर में न रखने की चेतावनी दी। मायके में रह रही विवाहिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द की रहने वाली शिखा सिंह पुत्री शिवपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी तीन बर्ष पहले जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां के एक गांव के युवक से हुई थी। शिखा सिंह ने बताया कि उनके कोई भाई नहीं है। वह तीन बहनें हैं। आरोप है ससुराल वाले पिता से उसके हिस्से की जमीन अपने नाम करवाने और ब्रिकी करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है 28 मई को शिखा के पति ने उसके साथ मारपीट की। सास और ससुर ने जमीन न देने पर विवाहिता को मारने की धमकी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.