जमीन नापी के दौरान वज्रपात का कहर, महिला की मौत, चार घायल
गोड्डा, जून 24 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरगामा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान जोहरा खातून (40 वर्ष), पति फिरोज आलम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोहरा खातून समेत कई लोग खेत में जमीन नापी के कार्य के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गई और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास स्थित एक अल्बेस्टर घर में जाकर शरण लिए हुए थे। तभी अचानक घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से जोहरा खातून की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना में जाकिरुद्दीन, अजीम आलम, नशीम आलम एवं नशीमा खातून घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.