जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के भागीरथ बीघा के रहने वाले एक महिला ने जमीन नहीं देने पर भूमाफियाओं पर गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में सूचक सुजाता देवी ने नगर थाने में नया टोला निवासी धीरज कुमार, मनीष कुमार, सुमित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। सूचक ने बताया है कि 24 अप्रैल को अपनी जमीन पर पहुंची तो अभियुक्तों ने जमीन रजिस्ट्री नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने मुझे मेरी बेटी एवं जेठानी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकत भी की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.