गोरखपुर, मार्च 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 38.45 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर झंगहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। खोराबार क्षेत्र के तलकन्द्रा निवासी धर्मा देवी पत्नी होशिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में झंगहा क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोगों ने जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों के माध्यम से उससे 38.45 लाख रुपये ले लिए गए। पैसा लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई। जब पैसे की मांग की गई तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...