जमीन दिलाने के नाम पर 31 लाख की डकैती का आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या, मार्च 13 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलन्दर थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज जमीन दिलाने के नाम पर 31 लाख की डकैती के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक कार बरामद की है। पकड़े गया आरोपी सपा जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह गिरोह का सदस्य है और इसका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम जैन और थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने रग्घुपुर मोड़ से विवेक प्रताप यादव उर्फ विवेक प्रताप सिंह (26 वर्ष) निवासी लदपुरवा सिकन्दरपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है। पकड़े गए विवेक प्रताप यादव उर्फ विवेक प्रताप सिंह के खिलाफ इसी माह एक अनुसूचित जाति के पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.