जमीन दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
गुमला, जून 15 -- गुमला प्रतिनिधि । जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दीपक साहू को कांके थाना और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुमला सदर थाना क्षेत्र के ढोढरी टोली से पकड़ा गया। जहां वह पहचान छिपाकर रह रहा था। यह भी पढ़ें- जमीन बेचने के नाम पर 13.25 लाख की ठगी, केस दर्जपुलिस की कार्यवाही पुलिस के अनुसार कांके थाना कांड संख्या 283/2023 में दर्ज धोखाधड़ी मामले में दीपक साहू की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट भी जारी था। तकनीकी सेल और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस को उसके गुमला में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।धोखाधड़ी की शिकायत मामले में रांची निवासी ठेकेदार सतीश प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.