जौनपुर, अप्रैल 21 -- जफराबाद, संवाददाता। सिरकोनी ब्लॉक के नेहरूनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशा सुपरवाइजर और दो अन्य पर जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइनबाजार क्षेत्र के मदारपुर दोयम गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की पहचान आशा सुपरवाइजर प्रमिला देवी निवासी धनेजा से थी। प्रतिभा को शहर में आवास के लिए जमीन की जरूरत थी। इस पर प्रमिला ने शाहपुरा निवासी परिचित सुशील सम्राट और खेतासराय के बिसवा निवासी दिलीप कुमार बिंद से मुलाकात कराई, जो प्लॉटिंग का काम करते हैं। आरोप है कि वर्ष 2023 में दोनों ने 16 लाख रुपये में एक बिस्वा जमीन दिलाने की बात कही। इसके बाद 2023 से 13 दिसंबर 2025 तक अलग-अलग किस्तों में कुल 10 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.