गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली में सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर दिल्ली के हर्ष विहार निवासी सेवानिवृत्त व्यक्ति से सवा नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हर्ष विहार दिल्ली निवासी मदनलाल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि वह रक्षा मंत्रालय के इंडियन कोस्ट गार्ड से सेवानिवृत्त हैं। नई पंचवटी कॉलोनी में रहने वाला कुलदीप कुमार उनके परिचित का रिश्तेदार है। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए कुलदीप ने उन्हें सस्ती दर पर जमीन दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि सेवानिवृत्ति पर मिली रकम को निवेश करने पर अच्छा लाभ मिल सकता है। विश्वास में आकर उन्होंने कुलदीप को कुल 9.36 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद कुलदीप लगातार जमीन दिलाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। जब उन्होंने दबाव बनाया तो उसने रकम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.