जमीन दिलाने के नाम पर सवा चार करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बैंक की नीलामी वाली संपत्तियों कम कीमत पर दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठने वाले जालसाज को गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को प्रॉपर्टी कंसल्टेंट बताकर फर्जी ईमेल और बैंक खातों के जरिए पीड़ित से करीब चार करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला अक्तूबर 2024 में सामने आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बलराम कुमार झा ने खुद को बड़ा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट बताया और केनरा बैंक की एक प्राइम प्रॉपर्टी को नीलामी के जरिए बहुत कम कीमत पर दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए केनरा बैंक के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई और नकली सेल सर्टिफिकेट तक तैयार कर लिए गए। यह भी पढ़ें- फर्जी वेबसाइट बनाने के आरोप में गिरफ्तार 4.27 करोड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.