दुमका, मार्च 1 -- दुमका। जमीन दिलाने के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जरमुंडी ब्रांच के प्रधान कैशियर से 59 लाख रूपए की ठगी करने के मामले में फरार नामजद आरोपी महेन्द्र कुमार शर्मा को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीएसपी सह जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। बैंक के कैशियर चंदन भारद्वाज ने 6 सितम्बर 2021 को बैंक के ही दैनिक वेतन भोगी महेन्द्र कुमार शर्मा के विरुद्ध जरमुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप यह लगाया गया था कि महेन्द्र कुमार शर्मा जमीन की खरीद बिक्री का काम किया करता था। उसने कैशियर चंदन भारद्वाज से दुमका में जमीन दिलाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खाता में करीब 59 लाख रुपए जमा करवा लिया था, पर उसने जमीन नहीं दिलाया और न ही पैसा लौटाया। चंदन भारद्वाज...