गंगापार, मार्च 31 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सराय वृसिंहपुर उर्फ सराय बाहर गांव की महिला से पड़ोस के युवक ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़प लिया। महिला को आज तक जमीन व पैसा दोनों नहीं मिला। परेशान महिला ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। डीसीपी गंगानगर के आदेश पर सोमवार को सोरांव पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।सोरांव थाना क्षेत्र के बृसिंहपुर उर्फ सराय बाहर गांव की रहने वाली अर्चना पटेल ने गांव के ओम सिंह से जमीन खरीदने के लिए बातचीत हुई । ओम सिंह ने अर्चना को एक जमीन दिखाई तो वह पसंद आ गई। प्लाट तय होने के साथ ही ओम सिंह ने कई बार में अर्चना पटेल से साढ़े सात लाख रुपए ले लिया। आरोप है कि ओम सिंह ने कहा कि मलाक चतुरी स्थित जमीन जब मेरे नाम आ जाएगी तो ह...