जमीन दिलाने के नाम पर रुपये हड़पा, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 5 -- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में खोराबार पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जंगल सिकरी निवासी रामप्रवेश यादव ने आरोप लगाया है कि रामनगर कड़जहां निवासी अशोक विश्वकर्मा ने उन्हें जमीन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उनसे पांच लाख रुपये लिए गए। साथ ही जमीन के विकास कार्य पर भी उन्होंने करीब 1.40 लाख रुपये खर्च किए। वादी का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी और उनका पैसा वापस नहीं किया। रुपये मांगने पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर खोराबार पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.