जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 7.5 लाख की ठगी
गुमला, अप्रैल 11 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के फसिया निवासी किरण टोप्पो व एक अन्य महिला से जमीन दिलाने के नाम पर करीब 7 लाख 50 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार कुछ माह पूर्व उन्होंने अपनी बहन के साथ फसिया पंचायत क्षेत्र में पांच-पांच डिसमिल जमीन खरीदने के लिए आनंद नामक व्यक्ति से सौदा किया था। इसके लिए दोनों ने मिलकर कुल 7.50 लाख रुपये भुगतान किए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और हर बार टालमटोल करता रहा। समय बीतने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.