गुमला, जुलाई 16 -- गुमला, प्रतिनिधि ।सदर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी एक महिला ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ज्योति कुजूर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि पुग्गू स्थित जमीन दिलाने का झांसा देकर शांतिनगर निवासी सुधीर खड़िया ने उनसे कुल 13 लाख रुपये लिए थे।महिला का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो जमीन का कागजात दिया गया और न ही रजिस्ट्री कराई गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपित ने पहले तीन लाख रुपये लौटाए। इसके बाद बार-बार दबाव बनाने पर दो लाख रुपये और फिर 30 हजार रुपये वापस किए। इसके बावजूद अब भी 7 लाख 7 हजार रुपये लौटाने से इंकार कर रहा है।पीड़िता ने बताया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद शेष राशि वापस नहीं मिलने पर वह मानसिक रूप से परेशा...