जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 6.5 लाख की ठगी
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी रिंकू देवी से जमीन के नाम पर 6.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़िता ने सोमवार को मुशहरी थाना में आवेदन दिया है। इसमें मनिका हरिकेश के नरेश चौधरी पर ठगी करने का आरोप लगाया है।महिला ने आवेदन देकर पुलिस को बताया है कि आरोपित ने उसे एक जमीन अपने नाम रजिस्ट्री होने की बात कहकर उसे बेचने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उनसे कुल 6 लाख 50 हजार रुपये लिए। महिला ने जब जमीन के कागजातों की जांच कराई तो पता चला कि संबंधित भूमि आम गैरमजरुआ बिहार सरकार की है। आरोपित ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली और नकद भी ले लिया। जब पीड़िता ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता ने जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.