झांसी, जून 15 -- झांसी। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन दिलाने का झासा देकर भाजपा नेता से धोड़ा-धड़ी कर 5 लाख 93 हजार रुपए ठग लिए गया। यह आरोप उन्होंने दो भाईयों पर लगाए हैं। वहीं पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सेना निवासी ब्रह्मजीत द्विवेदी भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन का कारोबार करने वाले राघवेन्द्र और देवेन्द्र नामक दो भाइयों को जानते थे। उन्होंने जमीन दिलाने की बात कही। उसका सौदा 10 लाख रुपए में हुआ था। आरोप लगाया कि उन्होंने 27 जून 2023 को 3,60,000 रुपए व देवेन्द्र को 26 जून 2023 को 90,000/ रुपए भेजे। यह भी पढ़ें- जमीन बेचने के नाम पर 13.25 लाख की ठगी, केस दर्ज इसके बाद 22 जून 2023 को 20,000 रुपए, 22 जून 2023 को 20,000 रुपए, 01 अक्तूबर 2024 को 23,000, 02 अक्तूबर 20...