बुलंदशहर, मार्च 10 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के दो लोगों से एक व्यक्ति ने सड़क किनारे सात बीघा जमीन दिलाने का झांसा देकर 26 लाख रुपये ठग लिए। जमीन न मिलने पर पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की गई। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव मिर्जापुर निवासी रणवीर सिंह और उनके दोस्त नवीन सैनी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते दिनों उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। उक्त व्यक्ति ने उन्हें गांव मालागढ़ में सात बीघा जमीन सड़क किनारे दिखाने का झांसा दिया। जमीन का सौदा 22.21 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय हुआ। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने बयाने के तौर पर 26 लाख रुपये नकद और चेक के माध्यम से आरोपियों को दिए। इकरारनामा 30 जनवरी 2026 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.