नोएडा, जून 11 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पुरुषोत्तम भदौरिया ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-11 स्थित एक नामी कंपनी में कार्यरत हैं। वर्तमान में गिझौड़ गांव में किराये पर रहते हैं। वर्ष 2019 में उनके संपर्क में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के छोटी मढ़ैया निवासी बैजनाथ सिंह गुर्जर और उनके रिश्तेदार कृष्ण गुर्जर आए। उन्होंने जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने जमीन दिलाने का आश्वासन दिया और 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद ग्वालियर आने पर जमीन का अनुबंध पत्र करने का आश्वासन दिया। कुछ समय बाद पांच लाख रुपये और लेकर आरोपी ने जमीन का अनुबंध कर लिया। आरोपी बैजनाथ सिंह गुर्...