देहरादून, फरवरी 26 -- जमीन दिलाने के नाम पर उमेश कुमार शर्मा से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आईजी रेंज के निर्देश पर राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि डीएल रोड निवासी उमेश कुमार शर्मा ने आईजी गढ़वाल को दी गई शिकायत में बताया कि सहस्रधारा रोड के विकासलोक निवासी विक्रम चौधरी ने अगस्त 2022 में उनके साथ कुल्हान में करनपुर हेलीपैड के पीछे पांच बीघा जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था। इसके एवज में उमेश ने अगस्त से दिसंबर 2022 के बीच आरटीजीएस से किश्तों में लाखों रुपये का भुगतान किया। जुलाई 2023 में विक्रम और उसके साथी आदित्य चौधरी ने वादी से संपर्क कर पांच बीघा का पुराना नोटरी एग्रीमेंट निरस्त कर दिया। इसके बदले उन्होंने 400 वर्गगज जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.