लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाताजमीन दिलाने के नाम पर गोरखपुर से आए व्यक्ति को झांसा देकर 14 लाख रुपये की लूट के आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपित के पास से लूट की रकम में से डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए। गिरोह के फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।एसीपी ने बताया कि गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह बीते 27 मार्च को जमीन खरीदने के सिलसिले में लखनऊ आए थे। आरोपितों ने उन्हें इंदिरानगर स्थित 'काफी डूड' कैफे के पास जमीन दिखाने के बहाने बुलाया। यहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कार से 14 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान गोमतीनगर के विशालखंड निवासी सृजन प...