रामगढ़, मई 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला अंचल कार्यालय में सोमवार को राजस्व विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से डीडीसी आशीष अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि लोगों के जमीन से संबंधित कार्यों का त्वरित निष्पादन हो, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में तीन दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जमीन का रसीद काटना, दाखिल-खारिज, त्रुटि सुधार व राजस्व विभाग से जुड़े अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। सीओ सीताराम महतो ने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है।दाखिल-खारिज यह भी पढ़ें- विशेष राजस्व शिविर में उत्तराधिकारी दाखिल खारिज का शुद्धि पत्र का हुआ वितरण से संबंधित कुल 15...