जमीन जोतने के विवाद में आधा दर्जन हुए घायल
सहरसा, जून 9 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के तरहा गांव में सोमवार सुबह जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज परिजनों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। एक पक्ष के घायल बंदेलाल पंडित ने आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन ट्रैक्टर से जोतने गया था, तभी गांव के जगदेव पंडित, दिगम्बर पंडित, छतीश कुमार, संतलाल कुमार सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में वह और उसका भाई नंदेलाल पंडित घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जबरन जमीन कब्जाने व मारपीट के आरोप में 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज वहीं दूसरे पक्ष के दिगम्बर कुमार ने भी पहले पक्ष पर मारपीट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.