गोरखपुर, अप्रैल 21 -- गोरखपुर। गीडा व पिपराइच पुलिस ने जमीन के नाम पर जालसाजी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गीडा पुलिस ने बड़गहन निवासी अभय कुमार पांडेय उर्फ अभिनव पांडेय को गिरफ्तार किया। अभय ने अपनी एक ही जमीन को दो लोगों को बेचकर जालसाजी की थी। वहीं, पिपराइच पुलिस ने बड़ी रेतवहिया जंगल धूसड़ निवासी श्यामराज को गिरफ्तार किया। श्यामराज ने दूसरे की जमीन को धोखे से अपने नाम करवा लिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...