चित्रकूट, सितम्बर 3 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में गुरुवार को जमीन-जायदाद के विवाद में छोटे भाई को सगे बड़े भाई, पत्नी व बेटे ने मिलकर ईंट, पत्थर व लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ घायल भाई को उसकी बहन ने अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की बेटी ने ताऊ, ताई व चचेरे भाई के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ताऊ व ताई को दबोच लिया है। जबकि तीसरे आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। भरथौल निवासी 50 वर्षीय शिवप्रकाश विश्वकर्मा के तीन बेटियां है। उसके बेटे नहीं है। जमीन-जायदाद को लेकर उसका छोटे भाई बोधीलाल से अदालत में मुकदमा चल रहा है। यह भी पढ़ें- विवाद में सगे भाई को पिता-पुत्र ने लाठियों से प...