गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन कोई भी जबरन नहीं ले सकता। एक माह में बिल्डर और प्रशासन के साथ किसानों की सहमति नहीं बनी तो किसान अपने खेतों को जोत दें। राकेश टिकैत रविवार को एनएच नौ स्थित हाईटेक सिटी में आयोजित किसानों की महापंचायत में पहुंचे थे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिल्डरों के लिए प्रशासन किसानों की जमीन हड़पने का काम कर रहा है, लेकिन किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। राकेश टिकैत ने कहा कि हाईटेक सिटी के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। यदि एक महीने में किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता है तो सभी किसान अपनी जमीन को जोतकर खेती करना शुरू कर दें। ये किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.