जमीन घोटाले में सहायक नगर आयुक्त को रिमांड पर लेकर पांच घंटे पूछताछ
संभल, जुलाई 5 -- संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की 38 बीघा सरकारी जमीन घोटाले में गिरफ्तार शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त तथा संभल नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता को रविवार सुबह पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। सदर कोतवाली में सीओ कुलदीप कुमार और पुलिस की विशेष टीम ने करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की, लेकिन तत्कालीन चेयरमैन की अनुपस्थिति के कारण पुलिस को अपेक्षित साक्ष्य नहीं मिल सके। अब पुलिस दोबारा पीसीआर लेकर तत्कालीन ईओ और चेयरमैन का आमना-सामना कराएगी, ताकि मामले से जुड़े अहम तथ्यों की पुष्टि हो सके। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजकुमार गुप्ता को रविवार सुबह छह बजे मुरादाबाद जेल से 11 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिया गया। सदर कोतवाली में उनसे विस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.