संभल, जुलाई 7 -- संभल-मुरादाबाद हाईवे स्थित करीब 101 करोड़ रुपये मूल्य की 38 बीघा सरकारी जमीन घोटाले में गिरफ्तार शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त तथा संभल नगर पालिका परिषद के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तत्कालीन चेयरमैन की भूमिका की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुकदमा में नामजद सभी आरोपियों को पूछताछ के संबंध में नोटिस दिए हैं। अब पुलिस सभी से पूछताछ करेगी और संलिप्तता सामने आने पर गिरफ्तारी भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि राजकुमार गुप्ता को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान तत्कालीन चेयरमैन कौसर अहमद के मौजूद न होने से दोनों का आमना-सामना नहीं हो पाया। पुलिस तत्कालीन चेयरमैन की इस घोटाले में भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। दूसरी तरफ...