जमीन घोटाले के आरोपितों की पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर में चार हजार करोड़ की जमीन घोटाले के मामले में जेल भेजे गये तीन आरोपितों से मामले में जुड़े अन्य जिम्मेदारों की जानकारी जुटाने के लिये अब पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपितों की कस्टडी रिमांड मांगी है। मंगलवार को एसआईटी के इंस्पेक्टर की ओर से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई है।
जमीन आवंटन मामले भोगनीपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के 8 गांवों की करीब 944 हेक्टयर जमीन पावर प्लांट की स्थापना के लिये लैंको पावर प्रोजेक्ट और हिमावत पावर प्रोजेक्ट कंपनियों को दी गई थी। इन कंपनियों ने यहां पर बिना पावर प्लांट लगाये जमीन को बैंकों में बंधक रखकर करोड़ो रुपये लोन ले लिया। धरातल पर कोई काम न करने के साथ ही बैंक ऋण की अदायगी न होने पर बैंक ने जमीनों की नीलामी शुरु कर दी। इसके बाद प्रशासन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.