जमीन घोटाले का आरोप लगा कांग्रेस ने मोहन यादव से मांगा इस्तीफा; पूछे सवाल
भोपाल, जून 23 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उज्जैन में कथित तौर पर जमीन घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस्तीफे की मांग की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे महाकाल की जमीन की लूट बताते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को यह बताना चाहिए कि सत्ता में आने के बाद उनके परिवार की जमीन की मिल्कियत कथित तौर पर 100 एकड़ से बढ़कर 335 एकड़ कैसे हो गई? जीतू पटवारी ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एक न्यूज रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामने आई मीडिया रिपोर्ट चिंताजनक है। मुख्यमंत्री महज एक व्यक्ति नहीं होता वह पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इससे स्वाभाविक रूप से पद की गरिमा को चोट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.