हमीरपुर, जुलाई 31 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव के किसान ने जमीन गिरवी होने एवं ऑटो खराब होने से परेशान होकर गुरुवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव निवासी राजकुमार वर्मा ने बताया कि उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय जितेंद्र वर्मा पुत्र महावीर परिवार सहित अलग रहता था। उसके हिस्से में ढाई बीघा खेती है, जिसे वह गिरवी रखे है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: गिरवी जमीन और ऑटो खराब होने से परेशान किसान ने जहर खाया, कानपुर में मौत बताया कि तीन दिन पहले उसकी ऑटो खराब हो गई थी। जिसे ठीक कराने के ...