रांची, फरवरी 28 -- रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोप गठन पर सुनवाई होनी है। लेकिन हेमंत सोरेन समेत अन्य आरोपियों की ओर से मामले में डिस्चार्ज याचिका दाखिल है। दाखिल याचिका पर शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई हुई, जो पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख निर्धारित की है। मामले में अपने-आप को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की गई है। हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर रखी है, जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है। अगली न्यायिक प्रक्रिया के तहत आरोप तय किया जाना है। बता दें कि इस मामले में राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और अफसर अली जेल में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.