जमीन गंगा निगल गई, मकान-पंचायत भवन-अस्पताल की बारी; 50 हजार की आबादी पर कटाव का खतरा
मोकामा, मई 23 -- बिहार के मोकामा में गंगा नदी के किनारे पांच पंचायतों की 50 हजार से अधिक आबादी कटाव की चपेट में है। गंगा किनारे बसे गांवों में कटाव का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। मोकामा प्रखंड की औंटा, दरियापुर, हाथीदह, मरांची,मालपुर सहित अन्य पंचायत में कटाव की स्थिति गंभीर है। स्थिति यह है कि कई जगहों पर आबादी से महज 50 मीटर की दूरी पर ही गंगा नदी बह रही है। मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप केन्द्र के पास भी गंगा नदी में कटाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मोकामा घाट, औंटा, रामटोला, दरियापुर जैसे गांवों में बस्ती के काफी नजदीक तक गंगा नदी पहुंच चुकी है। स्थानीय लोगों में काफी चिंता देखी जा रही है। गंगा नदी के कटाव का सबसे ज्यादा असर औंटा पंचायत में देखा जा रहा है। आलम यह है कि गंगा नदी का जलस्तर जमीन से 25 फीट नीचे है। लोगों को काफी परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.