समस्तीपुर, मार्च 14 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर सिर और धर को अलग-अलग जगहों पर जमीन में गाड़ने के मामले में पुलिस ने धर बरामदगी के 24 घंटे बाद सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सिर को घटनास्थल के करीब 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे से तीन फीट गड्डा कर बोरे से बरामद कर लिया। इसके बाद सिर को भी शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मलिंगा नामक बदमाश समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। बताया गया है कि पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर ही पुलिस ने मृतक का सिर बरामद किया है। बता दें कि मृतक सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी 10 मार्च की रात से ही लापता था। 13 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.