पटना, अप्रैल 26 -- पटना के नौबतपुर में एक चौंकाने वाला कांड सामने आया है। यहां पुलिस ने जमीन खोदकर महिला की लाश निकाली है। नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां बहेरातर गांव निवासी नवविवाहिता रूपा कुमारी का शव पुलिस ने आठ फीट गड्ढा खोदकर बरामद किया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए रूपा की हत्या कर शव जमीन में दफना दिया था। इस मामले में नवविवाहिता के भाई धीरज कुमार ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति प्रद्युमन कुमार, सास, ससुर व अन्य पर लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के चार दिनों बाद साक्ष्य के आधार पर रूपा कुमारी का शव दंडाधिकारी की निगरानी में नौबतपुर के चेसी गांव के बधार से जमीन खोदकर बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि हत्या से पहले रूपा कुमारी को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.